[ad_1]

रोजगार मेला
– फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
हाथरस में कैलोरा चौराहा के निकट स्थित डॉ. वीपी मदनावत कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित रोजगार मेले में 100 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इस दौरान 212 बेरोजगार अभ्यार्थियों का साक्षात्कार हुआ।
जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई व डॉ. बीपी मदनावत कॉलेज ऑफ फार्मेसी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन डॉ. बीपी मदनावत कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर कैलोरा चौराहा पर हुआ। रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कुल 212 बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया। इसमें से 100 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इस दौरान कुछ कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों को ऑफर लैटर भी वितरित किए।
रोजगार मेले में टाटा स्ट्राइव अलीगढ़, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस हाथरस, बजाज लाइफ इंश्योरेंस हाथरस, होली हर्ब्स प्राइवेट लिमिटेड अलीगढ़, टोरेन्स हर्बल्स ए ग्रुप ऑफ कंपनीज लखनऊ, पुखराज हेल्थ केयर मथुरा, आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस हाथरस, भारतीय जीवन बीमा निगम हाथरस, लेनेवो ग्रुप ऑफ कंपनी, ग्रो फास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ, अमित एंटरप्राइजेज, डिस्टिल एजुकेशन एंड टेक्नॉलॉजी प्राइवेट लिमिटेड हाथरस, मिलेनियम स्किल्स एसेसर प्राइवेट लिमिटेड, निमसन हर्बल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, न्यू झंडु हर्बल सर्विसेज जैसी 14 कंपनियों के प्रतिनिधियों व एचआर ने प्रतिभाग किया।
[ad_2]
Source link