Budaun News: ससुराल वालों की पिटाई से घायल महिला ने जन्मा मृत बच्चा, चार दिन थैले में रखी रही शव

[ad_1]

Woman kept newborn body in a bag for four days after delivery in Buduan

एसएसपी दफ्तर बदायूं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायल महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। उसका आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने उसकी पिटाई थी, जिससे वह घायल हो गई। गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि प्रसव के बाद स्टाफ ने उसे मृत शिशु दफनाने के लिए सुपुर्द किया था, लेकिन महिला चार दिन तक उसे अपने थैले में रखी रही। सोमवार को वह उसे लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची और आपबीती बताई। 

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी मीना का कहना है कि छह साल पहले उसकी शादी कासगंज जिले के गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव गजौरा निवासी शोभाराम के साथ हुई थी। उसने दो बच्चों को जन्म दिया था। उसके बाद पति ने दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया था। इससे वह उसके साथ मारपीट करता था। पिछले दिनों सात फरवरी को उसके साथ मारपीट हुई थी, जिससे वह घायल हो गई। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *