[ad_1]

न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंची तीन तलाक की पीड़िता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में तीन तलाक दिए जाने के बाद पीड़ित महिला आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए थाने में न्याय के लिए गुहार लगाने पहुंची। मामला जिला के औराई थाना का है। जहां चार साल पहले आरोपी पति ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया था। इस मामले में पीड़िता अब आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर SSP राकेश कुमार के कार्यालय पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में तीन तलाक दिए जाने का मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है। इस मामले को लेकर पीड़िता ने मंगलवार को सिटी SP अवधेश सरोज दीक्षित से मिलकर के न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोपी पति की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
दरअसल, औराई के महेशस्थान की निवासी राबिया खातून पिछले दो सालों से तीन तलाक का दंश झेल रही है। न्याय की उम्मीद में राबिया और उसके माता पिता पुलिस के दर पर गुहार लगा रहे हैं। राबिया ने अपने पति, सास और भैसुर पर तीन तलाक देने और हलाला कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में वर्ष 2023 में मामला दर्ज करवाया था। लेकिन पुलिस का सुस्त रवैया राबिया और उसके परिवार को परेशान कर रहा है।
राबिया ने आरोप लगाया कि विदेश से आने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है। लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। राबिया की शादी 2018 में औराई के महेशस्थान के मो. नसरुद्दीन से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक था। उस बीच राबिया को एक बेटा भी हुआ। इसके बाद पति का दूसरी लड़की से अफेयर होने को लेकर वह विरोध करने लगी।
उसने बताया कि विरोध की वजह से उसका पति उसे बिना बताए विदेश में नौकरी के लिए चला गया। वहीं, रहकर काम काज करता रहा। इस बीच किसी बात को लेकर राबिया की उससे फोन पर कहासुनी हुई। उसके बाद उसके पति ने सोशल मीडिया एप वाट्सएप से पर तीन तलाक दे दिया। राबिया तीन तलाक का ऑडियो क्लिप सुनकर सन्न रह गई और इस घटना की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी।
उसके बाद से मामले को लेकर कई बार पंचायत बेठी। लेकिन आरोपी पक्ष के दबाव की वजह से दो साल के बाद भी राबिया को कहीं से कोई उम्मीद नहीं दिखी। उसके बाद थक-हार कर पीड़िता राबिया ने न्याय के कानून का दरवाजा खटखटाया और मामला दर्ज करवाया। अब पुलिस के सुस्त रवैये की वजह से पीड़िता ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई और कार्रवाई की मांग की। पीड़िता राबिया ने कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाए, ताकि वह भाग न सके। गौरतलब है कि तीन तलाक को लेकर देश में कड़े कानून बनने के बाद भी तीन तलाक देने का सिलसिला अभी भी जारी है।
[ad_2]
Source link