[ad_1]

अंधड़ से रास्ता भटके दो पैराग्लाइडर
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पैराग्लाइडिंग साइट पीज में बुधवार को अधंड के चलते दो पैराग्लाइडर रास्ता भटक गए। पीज से उड़ान भरने के बाद पैराग्लाइडर लैंडिंग प्वाइंट पर नहीं पहुंच सके। एक पैराग्लाइडर पेड़ में लटक गया जबकि दूसरे ने कलाकेंद्र के साथ ही आपात लैंडिंग की। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। इससे पहले भी कई बार पीज साइट में हवा के चलते पायलटों को आपात लैंडिंग करनी पड़ी है।
[ad_2]
Source link