[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा में दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने व किशोरियों के आत्महत्या करने के एक सप्ताह बाद बुधवार को पीड़ित पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों में चर्चा है कि आरोपी भट्ठा संचालकों की ओर से परिवार को राजीनामा करने की धमकी मिल रही थी। जिसके चलते पिता ने आत्मघाती कदम उठाया।
सिसोलर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार कानपुर जनपद के घाटमपुर स्थित ईंट भट्ठों में परिवार सहित मजदूरी करने गया था। फरवरी महीने में भट्ठे के ठेकेदार रामस्वरूप के बेटे रज्जू व भांजे संजू ने दोनों किशोरियों को शराब पिलाने के बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो और फोटो बना लिए थे। आहत किशोरियों ने 29 फरवरी को ईंट भट्ठे के पास एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कानपुर की घाटमपुर पुलिस ने आनन-फानन मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों रामस्वरूप, रज्जू व संजू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
[ad_2]
Source link