PM Modi Visit: तीसरी बार BJP उम्मीदवार बनने पर काशी में होगा पीएम का भव्य स्वागत, हर 500 मीटर पर होगा शंखनाद

[ad_1]

PM Modi will grand welcome in varanasi after declared BJP candidate

pm modi
– फोटो : ANI

विस्तार


लगातार तीसरी बार वाराणसी की लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद नौ मार्च को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत की तैयारी है। पीएम मोदी के 28 किमी के रूट पर हर 500 मीटर पर काशी की परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार और शंखनाद किया जाएगा।

इसके अलावा एयरपोर्ट से लेकर बरेका तक दोनों तरफ भाजपा कार्यकर्ता और काशीवासी पुष्पवर्षा कर काशी के प्रतिनिधित्व के लिए धन्यवाद देंगे। उधर, पीएम मोदी के नौ मार्च की रात्रि भ्रमण की उम्मीद को देखते हुए भी तैयारियां की जा रही है। प्रशासन की ओर से गोदौलिया से लेकर नमो घाट और बीएचयू इलाके में अलर्ट किया गया है।

एक पखवारे में दूसरी बार काशी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी में भाजपा के साथ ही काशीवासियों ने तैयारी शुरू कर दी है। एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस तक पीएम मोदी के काफिले पर पुष्पवर्षा होगी। इसके साथ ही डमरू दल और शंखध्वनि से पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा। काशी की सड़कों पर हर-हर महादेव के साथ जयश्रीराम का भी उद्घोष किया जाएगा। रात में पीएम मोदी की एयरपोर्ट से बरेका तक की सड़क मार्ग यात्रा में रोड शो जैसा नजारा दिखाई देगा।

पीएम मोदी को नौ मार्च की रात 10 बजे पश्चिम बंगाल से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। उनके यात्रा मार्ग में उनके भव्य स्वागत के लिए 20 से ज्यादा स्वागत प्वाइंट बनाए जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *