Moradabad: गोकुलदास कॉलेज की प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को नहीं पहचाना, कार्यक्रम से लौट गई जिला पंचायत अध्यक्ष

[ad_1]

Principal Gokuldas College did not recognize chief guest, District Panchayat President returned program

कार्यक्रम से जाने के दौरान मुख्य अतिथि को रोकती शिक्षिका
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुरादाबाद के गोकुलदास गर्ल्स डिग्री कॉलेज के रासेयो शिविर के समापन कार्यक्रम में उस वक्त गहमागहमी की स्थिति पैदा हो गई, जब प्राचार्य डॉ. चारू मेहरोत्रा ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह को पहचानने से इनकार कर दिया। इसकी वजह से डॉ. शैफाली व कुछ अन्य अतिथि कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चली गईं। हालांकि प्राचार्य का कहना कि मुख्य अतिथि को दूसरे कार्यक्रम में जाना था।

यही बात डॉ. शैफाली सिंह ने भी कही है। कॉलेज में बृहस्पतिवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन कार्यक्रम था। इसकी मुख्य अतिथि डॉ. शैफाली सिंह, अतिथि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, भाजपा नेता मदालसा शर्मा थीं। कार्यक्रम शुरू होते समय प्राचार्य प्रो. डॉ. चारू मेहरोत्रा कॉलेज में मौजूद नहीं थीं।

वह बीच कार्यक्रम में कॉलेज पहुंचीं। बताया जाता है कि उन्होंने डॉ. शैफाली सिंह से कहा कि मैं आपको नहीं जानतीं। बैठने को लेकर भी कुछ कहा तो डॉ. शैफाली सिंह, अल्पना रितेश गुप्ता और मदालसा शर्मा कार्यक्रम छोड़कर चलीं गईं।

इस दौरान शिक्षिकाओं ने डॉ. शैफाली सिंह को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह कॉलेज से चली गईं। इसकी वजह से कार्यक्रम कुछ देर के लिए रोक दिया गया। हालांकि बाद में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। छात्राओं को प्राचार्य द्वारा ही सम्मानित किया गया।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *