[ad_1]

Lok Sabha Election: Congress
– फोटो : Amar Ujala/ Rahul Bisht
विस्तार
कांग्रेस के प्रत्याशियों की बहुप्रतीक्षित सूची शुक्रवार को आ सकती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक यह सूची चौंकाने वाली भी हो सकती है। क्योंकि इस सूची में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्यों की सूची नहीं होगी। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली से राहुल और प्रियंका की दावेदारी वाली सीटों पर नाम की घोषणा नहीं होने की बात कही जा रही है। वहीं पहली सूची में नॉर्थ-ईस्ट के असम को छोड़कर सभी राज्य और दक्षिण के कुछ राज्यों की सूची शमिल हो सकती है। जानकारी के मुताबिक दरअसल गुरुवार को हुई चुनाव समिति की बैठक में उत्तर भारत के हिंदी भाषी राज्यों की सीटों पर कोई चर्चा नहीं हुई है।
कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को हुई बैठक में उत्तर भारत के राज्यों की सीटों पर कोई चर्चा नहीं हुई है। यही वजह है कि शुक्रवार को आने वाली कांग्रेस की पहले चरण की सूची में इन राज्यों की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं होने की बात कही जा रही है। चुनाव समिति की बैठक में शामिल सूत्रों के मुताबिक 16 सदस्यों के बीच में नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों समेत दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक राज्यों की चर्चा हुई है। इस आधार पर पहले चरण की सूची तैयार हुई है और वही शुक्रवार को जारी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि नॉर्थ-ईस्ट में भी सभी राज्यों की चर्चा हुई, लेकिन असम को छोड़ दिया गया है। असम की चर्चा अगले दौर में होने वाली बैठक में होगी।
कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों के मताबिक पहले चरण में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्यों को लेकर भी कोई चर्चा नहीं की गई है। यही वजह है कि जितने कद्दावर नेताओं की चर्चा टिकट को लेकर की जा रही थी, वह सब भी थम गई है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कई नामों पर सहमति नहीं बन पा रही थी। जबकि कुछ प्रत्याशियों की ओर से चुनाव न लड़ने की बात कही गई। इसके अलावा पार्टी अपने प्रत्याशियों के लिए कुछ सुरक्षित सीटें भी तलाश रही थी, जिस पर अभी रिपोर्ट आनी भी बाकी है। यही वजह है कि इन राज्यों के प्रत्याशियों की सूची को अगली चुनाव समिति की बैठक के लिए टाला गया है। कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि चुनाव समिति की पहली बैठक में जिस राज्य की चर्चा नहीं हुई है, उस राज्य के प्रत्याशियों की सीटें घोषित होने की संभावना न के बराबर है।
[ad_2]
Source link