Mathura: व्यापारियों के अल्टीमेटम से घबराई पुलिस, 17 घंटे में खोज निकाली लड़की; एक आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

Police frightened by the ultimatum of traders searched for girl within 17 hours One accused arrested

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के चौमुहां में एक सप्ताह से लापता किशोरी को जैंत पुलिस ने व्यापारियों के अल्टीमेटम के बाद नामजद अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं किशोरी को सकुशल खोज लिया गया। पुलिस किशोरी के बयान लेने में जुटी है। वहीं मामले में एक नामजद आरोपी अभी फरार है।

थाना क्षेत्र के गांव चौमुहां से एक सप्ताह पूर्व दो नामजद युवक बहला फुसलाकर ले गए थे। इस मामले में पीड़ित पिता ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। एक सप्ताह गुजर जाने के बाद पुलिस किशोरी खोज नहीं पाई थी। इसके बाद परिजन, व्यापारियों के साथ बाजार बंद कर धरने पर बैठ गए। रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह की बातचीत के बाद जैंत पुलिस ने किशोरी की बरामदगी के लिए 24 घंटे का समय मांगा।

जैंत पुलिस ने अल्टीमेटम के 17 घंटे के अंदर ही किशोरी को खोज लिया। जैंत पुलिस ने आरोपी मनीष निवासी ग्राम सेही थाना शेरगढ़ को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रालोद नेता ने कहा कि जैंत पुलिस का यह सराहनीय कार्य है। वह पुलिस टीम को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित भी करेंगे।

चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा, अमित वार्ष्णेय, जॉली वार्ष्णेय, हरेंद्र सिंह, पवन वार्ष्णेय, बिहारीराम पहलवान, पिंकी सेठ, रासबिहारी, सत्यनारायण वार्ष्णेय, पप्पू सिसोदिया, विनोद वार्ष्णेय, भोला, पंचम सिसोदिया आदि ने पुलिस के कार्य की सराहना की है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *