Uttarakhand: दोनों भाईयों के साथ पैतृक गांव पहुंचे फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया, शिव मंदिर में की पूजा

[ad_1]

Uttarakhand News Film director Tigmanshu Dhulia reached his ancestral village with both brothers

दोनों भाईयों के साथ पैतृक गांव पहुंचे फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड में पौड़ी जिले के डांडामंडी के पास स्थित मदनपुर गांव के मूल निवासी जाने माने फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया, उनके बड़े भाई सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और सबसे बड़े भाई सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हिमांशु धूलिया शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचे। यहां गांव में ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वे पारिवारिक कार्यक्रम में यहां पहुंचे थे।

गांव के शिवनागली मंदिर में पूजा-अर्चना व परिजनों से मुलाकात के बाद वे शाम को ही लैंसडौन पहुंच गए। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व जाने माने पत्रकार अपने दादा स्व. पंडित भैरवदत्त धूलिया पत्रकार पुरस्कार समारोह के आयोजन के लिए स्थल चयन से संबंधित जानकारी ली।

Maha Shivratri 2024: शिव-पार्वती के विवाह स्थल में बांधा सात जन्मों का बंधन, भोले के ससुराल में भी उत्सव

शिवनागली मंदिर में उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। शुक्रवार दिन में तीनों धूलिया बंधु व उनके परिजन लैंसडौन पहुंचे। यहां उन्होंने इस साल 19 मई को लैंसडौन में कर्मभूमि फाउंडेशन के तत्वाधान में होने वाले द्वितीय पंडित भैरव दत्त धूलिया पत्रकार पुरस्कार समारोह के आयोजन स्थल के बारे में चर्चा की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *