[ad_1]

घायल बच्ची
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय जिले में सांप और कुत्ते के बाद अब गीदड़ के आतंक से लोग परेशान हो रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय के बखरी सलौना गांव की है। जहां गीदड़ के झुंड ने चार बच्चों को अपना निशाना बनाया है, जिसमें तीन का इलाज जहां बखरी पीएसची में चल रहा है। जबकि एक मासूम बच्ची को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।
इस घटना में गीदड़ के द्वारा इस मासूम बच्ची को खींच कर मकई के खेत में ले जाया जा रहा था। तभी किसी की नजर पड़ने पर गीदड़ को मारपीट कर भगाया गया। घटना के बक्त बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। तभी गीदड़ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान बखरी प्रखंड के सलौना गांव के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले मोहम्मद अजीम की बेटी नूर के रूप में की गई है।
घटना के संबंध मे बच्ची के पिता अजीम ने बताया कि वो मजदूरी के सिलसिले में काम पर गए हुए थे। वहीं, बच्ची की मां खाना बना रही थी। जबकि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच तीन की संख्या में गीदड़ आ धमके और बच्ची पर हमला कर दिया और उसे खींचकर मकई के खेत में ले जाने लगे। तभी उसके भगना की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद उसके द्वारा गीदड़ को मारपीट कर भगाया गया। उसके बाद बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय पीएससी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां वह इलाज के लिए पहुंचे हैं।
पिता ने बताया कि गीदड़ों के द्वारा आज चार लोगों पर हमला कर उसे घायल किया गया है, जिसमें तीन का इलाज बखरी पीएससी में कराया गया। पिता ने बताया कि गीदड़ के आतंक के संबंध में वन विभाग को पहले भी सूचना दी गई थी पर विभाग के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल, गीदड़ों के आतंक से स्थानीय लोग जहां डरे सहमे हैं, वहीं घायल बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
[ad_2]
Source link