Bihar Crime: वैशाली में भट्ठा मालिक पर मजदूर की बेटी संग दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

[ad_1]

Bihar Crime Kiln owner accused of raping worker daughter in Vaishali

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वैशाली जिले में महनार थाना क्षेत्र के लवापुर नारायण में ईंट भट्ठा के मालिक के द्वारा भट्ठा में काम कर रहे एक नाबालिग लड़की के साथ मालिक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, बताया गया है कि लड़की नवादा जिले की रहने वाली है। जो ईंट भट्ठे पर सरदार की बेटी है। 

अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है तो पीड़ित लड़की को पुलिस अपने हिरासत में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में मेडिकल कराने में भी जुट गई है। वहीं, इस पूरी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी महनार बुलाया गया है। टीम साक्ष्य जुटाने में लग गई है। 

हाजीपुर से एसपी की टीम के साथ DIO भी महनार पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ करने में लगी हुई है। ईंट भट्ठा मलिक जिला परिषद के भाई एवं मुखिया पति मिथिलेश राय पर यह पूरा आरोप लगा है। वह हर पहलू पर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। वहीं, बताया गया है कि नवादा जिले की रहने वाले मजदूरों संग पीड़ित की मां सरदार के रूप में काम करती है। लड़की अपने चाची के रूम में सोई हुई थी। इसी दौरान चिमनी मलिक वहां पहुंचकर अपने साथ नाबालिग को लेकर अपने चिमनी के कार्यालय चला जाता है, लगभग दो घंटे तक हैवानियत करता रहता है। 

वहीं, नाबालिग के परिवार वालों को मारने की धमकी देता हैं तो नाबालिग के पिता के साथ मारपीट भी किया जाता है। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर लड़की को अपने कब्जे में लेकर थाने आती है। वहीं, बताया गया कि पूरा परिवार 6 महीने से एक ही चिमनी पर मजदूरी का काम करता है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *