Moradabad Airport inaugurated: मुरादाबाद हवाई अड्डे का मोदी ने किया लोकार्पण, मंडलवासियों के सपनों को लगे पंख

[ad_1]

Moradabad Airport inaugurated: Moradabad airport will start from today, PM will inaugurate

मुरादाबाद हवाई अड्डा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुरादाबाद हवाई अड्डे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार दोपहर को लोकार्पण किया। इसके साथ ही एक दशक के लंबे इंतजार के बाद मुरादाबादवासियों के हवाई अड्डे के सपनों को पंख लग गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ से मुरादाबाद समेत प्रदेश के पांच हवाई अड्डों का वर्चुअल तौर पर लोकार्पण किया। मुरादाबाद में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर भव्य कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। 

फ्लाइट कब शुरू होगी, इसका शेड्यूल अभी जारी नहीं हो सका है। एचपीसीएल कंपनी को विमान के फ्यूल के अनुबंध के लिए डीजीसीए से सहमति नहीं मिली है। इस कारण फ्लाइट शुरू होने में चार से पांच दिन का समय लग सकता है। फिलहाल मुरादाबाद हवाई अड्डे पर उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां कर ली गई हैं। 

मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद लोकार्पण समारोह में दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। उनके अलावा अन्य अतिथि 11 बजे पहुंच जाएंगे। वीवीआईपी लॉज के सामने अतिथियों के लिए पंडाल बनाया है। इसी टेंट में 16 फीट चौड़ी व नौ फीट ऊंची एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।

अतिथियों को पहले हवाई अड्डे के परिसर में मेजबान एयरपोर्ट डायरेक्टर की टीम भ्रमण कराएगी। इसके बाद उद्घाटन से 10 मिनट पहले सभी अपने स्थान पर बैठेंगे। मुख्य अतिथि हवाई अड्डे पर दोपहर 12:45 बजे तक रहेंगे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *