PM Modi In Azamgarh: ये आजन्म गढ़ है, अतंत काल तक रहेगा विकास का गढ़; पढ़ें- पीएम के भाषण की बड़ी बातें

[ad_1]

PM Modi In Azamgarh PM Modi big points of speech in jansabha of azamgarh

PM Modi In Azamgarh
– फोटो : पीएम मोदी/एक्स (ट्विटर)

विस्तार


पीएम मोदी ने आजमगढ़ की जनता को गारंटी दी कि अब ये आजन्म गढ़ है, यह अनंत काल तक विकास का गढ़ रहेगा। कहा मोदी की एक और गारंटी सुन लीजिए, यह मेरी अनंत यात्रा का अभियान है और मैं 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा करूंगा। इसके लिए दौड़ रहा हूं। आइए जानते हैं पीएम के भाषण की खास बातें…

 

1- पत्थ भी गायब और नेता भी…

पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारें पत्थर गाड़कर गायब हो जाती थीं, उसके बाद कोई पूछने वाला नहीं होता था। पत्थर भी गायब हो जाता था और नेता भी। एनडीए की सरकार ऐसा नहीं करती हम अपने संकल्पों को पूरा करते हैं। हमने यूपी को कई एयरपोर्ट की सौगात दी है। 

2-मैं हूं मोदी का परिवार

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ की जनता है।   

3- अबकी बार 400 पार

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी यूपी की पूरी सफाई में आजमगढ़ को पीछे नहीं रहना है। आजमगढ़ जवन चाहेला वह कर लेवेला। जो देश कह रहा, जो यूपी कह रहा है, जो आजमगढ़ कह रहा है। वही मैं भी कह रहा हूं अबकी बार 400 पार। 

4- विकसित भारत के संकल्प पूरा करने को दौड़ रहा

विकसित भारत के संकल्प को स्थापित करने के लिए विकास की गति से दौड़ रहा हूं। इस दौड़ में एयरपोर्ट हाईवे और रेलवे से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ पढ़ाई पानी और पर्यावरण से जुड़े विकास कार्यों को भी यहां नई गति मिली।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *