[ad_1]

पेपर लीक का आरोपी गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून में आरएमएस कंपनी की प्रिंटिंग प्रेस से स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लाकर नकल माफिया सादिक मूसा को देने वाले कर्मचारी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पिछले साल 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह प्रिंटिंग प्रेस में पेपर पैकेजिंग का काम करता था। इस पेपर को बाहर लाने के लिए उसने मूसा से पांच लाख रुपये लिए थे। एसटीएफ ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि मई 2022 में एसटीएफ ने स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले की विवेचना शुरू की थी। इस मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह, सादिक मूसा समेत कुल 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस पूरे गैंग का लीडर सादिक मूसा था। उसी ने पेपर लीक कराया और अपने संपर्क वालों को लाखों रुपये में पेपर बेचकर अभ्यर्थियों को विभिन्न जगहों पर इसे उपलब्ध कराया। इस मामले में कसान खान निवासी हुसैनी, रसूलपुर, फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश का नाम भी सामने आया था। लेकिन, वह लगातार फरार चल रहा था। पिछले साल कसान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
Uttarakhand: सीएम धामी ने दी सौगात, 17 विभागों की 122 योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
[ad_2]
Source link