जम्मू कश्मीर: राजोरी के मुरादपुर में संदिग्ध दिखने के बाद तलाशी अभियान, सेना और पुलिस ने छाना चप्पा-चप्पा

[ad_1]

राजोरी में तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल

राजोरी में तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल
– फोटो : रवि वर्मा

ख़बर सुनें

राजोरी के मुरादपुर इलाके में संदिग्ध दिखने के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची सेना और पुलिस ने पांच घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने कई ग्रामीणों से पूछताछ भी की। बताया कि इलाके में पूरी तरह नजर रखी जा रही है।

बुधवार सुबह कुछ लोगों ने संदिग्धों को इलाके में घूमते हुए देखा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि संदिग्ध बरकत हुसैन के घर पहुंचे और उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब घर के सदस्य बाहर निकले तो उन्हें अनजान लोग दिखे।

संदिग्ध जब घर के अंदर घुसने लगे तो परिवार वालों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। इसके बाद संदिग्ध भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने सेना को सूचित किया। 

इसके बाद पुलिस और सेना के जवानों ने पूरे इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पांच घंटे तक इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला लेकिन कोई संदिग्ध हाथ नहीं आया। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *