Bihar: IMA के पूर्व अध्यक्ष ने नवादा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा; पार्टी की प्राथमिकता भी बताई

[ad_1]

IMA former President Sahajanand Singh expressed desire to contest elections from Nawada Lok Sabha seat

प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह तथा अन्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह नवादा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के चिह्न पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसकी जानकारी आज उन्होंने पटना के आईएमए हॉल में प्रेस वार्ता कर दी। डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि नवादा संसदीय क्षेत्र की बात करें तो यहां की जनता का प्यार, आशीर्वाद और स्नेह सदा मेरे साथ रहा है। मैंने भी कोशिश की है कि उनके प्यार, सम्मान, आशीर्वाद और स्नेह को सेवा के रूप में उनको समर्पित करूं। उन्होंने कहा कि अपने चिकित्सीय सेवा और समाज सेवा के दौरान पूरा नवादा संसदीय क्षेत्र अब मेरे घर की तरह प्रतीत होता है। चाहे बरबीघा की बात हो या वारसलीगंज की बात की जाए या हिसुआ, इन सभी जगहों से मेरा खास लगाव रहा है।

 

अमित शाह से की यह अपील

हालांकि डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने अपने से पहले इस सीट पर देश के गृहमंत्री अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह चुनाव लड़ने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव सिर पर हैं, जिस तरह से पिछले 10 वर्षों में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह ने देश के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द ही होने वाला है। हमारा एनडीए गठबंधन पूरी मुस्तैदी के साथ बिहार की 40 की 40 सीट जीतने को आश्वस्त है। गृहमंत्री ने अपने पूर्व के संबोधन में भी बिहार से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। ऐसे में नवादा संसदीय क्षेत्र से बेहतर सीट कोई हो नहीं सकती, जिसका गौरवशाली इतिहास रहा है। जहां बिहार केसरी डॉ. कृष्णा सिंह की जन्मस्थली बरबीघा के माऊर गांव में है। वहीं, उनका ननिहाल हिसुआ के खनवां गांव में है। मुझे आशा ही नहीं विश्वास है कि आप यहां वोटों के सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

पीएम मोदी की तारीफों के बांधे पुल 

वहीं, खुद को लेकर उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री को जब भी समाज और भारत के कल्याण के लिए कार्य करते देखता हूं तो सदैव उनसे एक प्रेरणा मिलती है। उनके साहस, धैर्य, समर्पण सदैव मुझे प्रेरित करते हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि उनकी दैवीय दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति से रोम-रोम में एक ऐसी उर्जा संचालित होती है, मानो ईश्वर आपके अंदर खुद समाहित हो गए हों और आपकी कार्यशैली को खुद संचालित कर रहे हों। ऐसे दिव्य पुरुष को मैं बार-बार नमन करता हूं। मैं भी एक किसान परिवार में पला पढ़ा और बरबीघा का मूल निवासी होने के नाते, बरबीघा में ही रहकर प्रारंभिक शिक्षा से लेकर कॉलेज की पढ़ाई का सफर तय किया है। गरीबी क्या होती है मुझसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। मैं चिकित्सीय सेवा में लगभग 43 वर्षों से कार्यरत हूं। एक डॉक्टर के तौर पर मैंने कभी भी अपने कर्तव्यों के साथ नाइंसाफी नहीं की। मैं हमेशा ही मरीज और गरीबों की सेवा में लग रहा। चिकित्सा मेरा पेशा नहीं एक शौक है, जो समाज सेवा के साथ में वर्ष 1981 से करता चला आ रहा हूं।

‘चिराग पासवान में मेरी गहरी आस्था’

उन्होंने कहा कि वर्षों से नवादा की जनता बार-बार मुझसे आग्रह कर यह प्रश्न पूछती है कि डॉक्टर साहब आप समाज सेवा में इतना सक्रिय हैं तो आप नवादा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व क्यों नहीं करते हैं? उनका साफ तौर पर कहना है कि घर का नेता घर का बेटा ही हो। प्रधानमंत्री मोदी, भारतीय जनता पार्टी और एनडीए बिहार के तमाम घटक दल खासकर लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान के प्रति मेरी गहरी आस्था और विश्वास है। इस वजह से मेरी प्रथम प्राथमिकता भाजपा और लोजपा (रामविलास) है। साथ ही मुझे विश्वास है कि मेरी योग्यता और मेरे त्याग, तपस्या का फल मुझे यशस्वी प्रधानमंत्री, यशस्वी गृहमंत्री, साथ ही साथ यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की तरफ से आशीर्वाद के रूप में नवादा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी देने की कृपा करें। मैं केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं कभी आपको निराश नहीं करूंगा। बाकी मैं आगे के निर्णय के लिए अपने नवादा की जनता रूपी परिवार पर छोड़ता हूं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *