Penny Stocks: दो रुपये से कम के शेयर पर आया निवेशकों का दिल

[ad_1]

Penny Stocks: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन भारी मुनाफावसूली के कारण बाजार पाताल में गिर गया. दूसरी तरफ, सेबी की चेयरपर्सन ने निवेशकों को सतर्क करते हुए मिड कैप और स्मॉल कैप के शेयरों में तेजी को एक बबल बताया है. हालांकि, बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच एक छोटा स्टॉक ऐसा भी है जो निवेशकों की झोली भरकर कमाई करा रहा है. जीटीएल इंन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर (GTL Infrastructure Share Price) की कीमत 1.75 रुपये है. मगर, पिछले एक साल में स्टॉक ने निवेशकों को करीब 118.75 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है. एक साल पहले 13 मार्च को कंपनी के स्टॉक की कीमत केवल 80 पैसे थी. जो पिछले साल सितंबर की शुरुआत से लगातार बढ़ता जा रहा है. हालांकि, मार्च में शेयर की स्पीड पर थोड़ा ब्रेक लग गया है.

Read Also: इस सरकारी कंपनी ने झटका NTPC से 9,500 करोड़ का ऑर्डर, निवेशकों को दिया है 279% का रिटर्न

Penny Stocks
Penny stocks: दो रुपये से कम के शेयर पर आया निवेशकों का दिल, केनरा बैंक सहित 5 psu लगाए पैसे 2

2024 में दिया 37 प्रतिशत का मुनाफा

जीटीएल इंन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर के स्टॉक ने साल 2024 के करीब ढ़ाई महीने में निवेशकों को 37 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले छह महीने में निवेकों की 66.67 प्रतिशत और YTD में 29.63 प्रतिशत का रिटर्न मिला है. इस कंपनी में देश के करीब पांच पीएसयू ने भी निवेश किया है. इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक शामिल हैं. दिसंबर तिमाही तक, एलआईसी के पास कपंनी के 42,61,77,058 शेयर या 3.33 फीसदी हिस्‍सेदारी थी. जबकि, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास पेड-अप कैपिटल का 5.68 फीसदी हिस्‍सा यानी 72,79,74,981 शेयर है. बैंक ने इसमें लंबे समय से निवेश कर रखा है. वहीं, कंपनी में केनरा बैंक की 4.05 प्रतिशत यानी 51,91,15,428 शेयरों की हिस्सेदारी है. पिछले दो तिमाही से ये निवेश कंपनी में बराबर है.

इन अन्य पीएसयू की कितनी है हिस्सेदारी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ने भी अपनी हिस्सेदारी को पिछले दो तिमाही से कंपनी में बनाए रखा है. दिसंबर तिमाही तक कंपनी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 7.36 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 94,21,54,365 शेयर थे. जबकि, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास 12.07 प्रतिशत हिस्सेदारी है. बैंक ने कंपनी के 1,54,62,71,529 शेयरों को खरीदा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: शेयर बाजार या आईपीओ में निवेश बाजार जोखिम के अंतर्गत है. किसी भी शेयर में निवेश से पहले अच्छे वित्तीय सलाहकार से पूरी जानकारी लें. हम किसी कंपनी में निवेश के लिए प्रेरित नहीं कर रहे हैं.)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *