[ad_1]
Share Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेतों के बीच सुस्त शुरुआत हुई है. प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत यानी महज 34.24 अंक ऊपर 73,536.88 पर खुला. जबकि, निफ्टी केवल 0.07 प्रतिशत यानी 16 अंक चढ़कर 22,348.7 पर था. हालांकि, कारोबार के दौरान सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 0.36 प्रतिशत यानी 267.97 अंकों की तेजी के साथ 73,770.61 पर कारोबार कर रहा था. जबकि, निफ्टी 0.36 प्रतिशत यानी 79.49 अंक चढ़कर 22,412.10 पर पहुंच गया. एशिया के अन्य बाजारों में मंगलवार को मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है. जापान में महंगाई दर ज्यादा मिलने से निक्केई करीब एक प्रतिशत फिसल गया है. जबकि, कोस्पी 0.30 प्रतिशथ ऊपर कारोबार करता दिख रहा है.

[ad_2]
Source link