[ad_1]

Haryana News: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी और जेजेपी गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी-जेजेपी गटबंधन टूट गया है. खबर है कि हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक रूप से इस्तीफा दे सकता है. इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है.
वहीं, हरियाणा के निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने कहा है कि मैं कल मुख्यमंत्री से मिला. हमने पहले ही सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन दे दिया है. हमने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की. मुझे यह आभास हुआ कि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जेजेपी से गठबंधन तोड़ने की शुरुआत हो चुकी है.
[ad_2]
Source link