[ad_1]

Firozabad: टायर फटने से डिवाइडर से टकराया डंपर, लग गई आग
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार सुबह टायर फटने से डंपर डिवाइडर से टकरा गया। इससे उसमें आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घटना से कुछ देर के लिए वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस ने डंपर साइड कराकर यातायात शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हादसा रामगढ़ थाना क्षेत्र न्यू बाईपास पर हुआ। यहां भोगनीपुर से मोरंग लेकर हाथरस के सादाबाद जा रहे डंपर का रामगढ़ क्षेत्र में ममता डिग्री कॉलेज के पास न्यू बाईपास पर अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
आग की घटना से थम गए वाहनों के पहिए
डिवाइडर से टकराते ही डंपर में भीषण आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डंपर को जेसीबी की सहायता से साइड करवाकर यातायात शुरू करा दिया। डंपर में आग लगने से वाहन के पहिए जहां के तहां थम गए थे। डंपर सादाबाद के गांव सलेमपुर निवासी गुड्डू चलाकर ले जा रहा था।
आधे घंटे तक यातायात रहा बाधित
डिवाइडर से घिसटते ही डंपर आग की लपटों में घिर गया था। करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि टायर फटने से असंतुलित हुआ डंपर डिवाइडर से टकरा गया था। जिससे डंपर में आग लग गई थी। कुछ देर यातायात बाधित हुआ था। सड़क मार्ग को करीब आधा घंटे बाद चालू करा दिया गया था।
[ad_2]
Source link