Bihar News : सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

[ad_1]

Bihar News : Three person arrested in patna. objectionable statement against CM Nitish Kumar.bihar police.

कोतवाली थाना पटना।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में आपत्तिजनक बयान देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि तीन युवक यूट्यूबर के रूप में लोगों के बीच सरकार के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के लिए प्रेरित कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

दो आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने बाढ़ के एनटीपीसी निवासी सुधीर चतुर्वेदी के पुत्र विशेष चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन आरोपियों में बक्सर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकहा गांव निवासी मोहम्मद शाहनवाज खान का पुत्र आमिर खान और मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत कटरा थाना क्षेत्र के पहसौल निवासी हजीबुल खान का  पुत्र आफताब खान शामिल हैं। मोहम्मद आफताब वर्तमान में कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयातांड में रहता है।

इस वजह से पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि एक यूट्यूब चैनल  के दो लड़के आम लोगों का बयान रिकॉर्ड कर रहे थे। दोनों लड़के पटना जंक्शन के गोलंबर के पास लोगों का बयान ले रहे थे जिसमें एक लड़का भड़काऊ भाषण दे रहा था। इस दौरान वह कह रहा था कि जिस दिन मैं फ्रस्ट्रेटेड हो जाऊंगा उस दिन नीतीश कुमार की किसी रैली में घुसकर अपने कमर से कट्टा निकालूंगा और उसे गोली मार दूंगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उन तीनों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी।

पहले इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी

घटना के संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आमिर खान और आफताब खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरे आरोपी विशेष चतुर्वेदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसे खोज रही थी। अचानक पुलिस को सूचना मिली कि तीसरा शख्स पटना स्टेशन के पास घूम रहा है। यह सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *