[ad_1]

Kupwara
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं के साथ जुड़ने के लिए कई पहल शुरू की हैं ताकि उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए मुख्यधारा में लाया जा सके। इसी कड़ी में सेना ने थाईयन ( कुपवाड़ा) में पहले कलारूस युवा मेले का आयोजन किया। मिस्टर कलारूस प्रतियोगिता में कलारूस के यासिर को मिस्टर कलारूस 2022 घोषित किया गया। कलारूस के अमीर नजीर और थाईयन के आबिद हुसैन को क्रमश: प्रथम उपविजेता और द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया।
मेले में अकादमिक विशेषज्ञों द्वारा मिस्टर कलारूस प्रतियोगिता 2022, सांस्कृतिक प्रदर्शन कार्यक्रम और कॅरिअर परामर्श जैसे आयोजन किए गए। प्रत्येक कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य युवाओं के बीच सकारात्मक संदेश फैलाना था। मिस्टर कालारूस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ शरीर और सामाजिक रूप से जागरूक करना था। सांस्कृतिक प्रदर्शन प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को समृद्ध कश्मीरी और ग्रामीण संस्कृति से जोड़ना था।
13 दिसंबर को शुरू हुआ मेला 14 को संपन्न हो गया। 13 दिसंबर को लगभग 100 युवाओं ने मिस्टर कलारूस प्रतियोगिता 2022 के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया में भाग लिया। कुल 20 फाइनलिस्ट को 13 दिसंबर को शॉर्टलिस्ट किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ क्षेत्र के कुल 15 स्कूल ऑडिशन के लिए आए थे। 14 दिसंबर को मिस्टर कलारूस कॉन्टेस्ट के शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें उनकी शारीरिक फिटनेस और सामाजिक जागरूकता के लिए परीक्षण किया गया।
सांस्कृतिक प्रदर्शन में शाहवर हाई स्कूल प्रथम रहा
मेले में लगभग 22 सांस्कृतिक प्रदर्शनों के साथ कुल 15 स्कूलों ने भाग लिया। हर स्कूल में गुज्जर, गांव और कश्मीरी संस्कृति का प्रदर्शन करने वाली लड़कियों और लड़कों द्वारा मनमोहक और असाधारण प्रदर्शन किया गया। अंत में शीर्ष तीन प्रदर्शनों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रदर्शन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शाहवर हाई स्कूल खुमरियाल ने जीता। भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को सांत्वना पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कुल 400 युवा मौजूद रहे। कमांडर 68 एमटीएन बीडीई ने कार्यक्रम को संबोधित किया और युवा प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने को कहा।
[ad_2]
Source link