ये कैसा इंतजाम: सीएम की सभा में शव वाहन से मंगाए लंच पैकेट, चर्चा हुई तो फूले जिम्मेदारों के हाथ-पांव

[ad_1]

Lunch packets ordered from the hearse for the Chief Minister event

फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फर्रुखाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को आम सभा से भी बदतर तवज्जो दी। लंच पैकेट शव वाहन से मंगाकर लाभार्थियों से बंटवा दिए गए। जब चर्चा हुई तो जिम्मेदारों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि सीएमओ लंच पैकेट लाने वाले को दोषी ठहराकर कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

सीएमओ कार्यालय में 27 वाहन अनुबंधित हैं। इसके अलावा 12 वाहन सरकारी हैं। बिना निरीक्षण के ही तेल का खेल चल रहा है। जब मुख्यमंत्री की सभा के लिए लंच पैकेट पहुंचाने की बारी आई, तो सीएमओ कार्यालय से शव वाहन की चाबी पकड़ा दी गई। मानवता को तार-तार करते हुए मुख्यमंत्री की सभा में जाने वाले लाभार्थियों को शव वाहन से ही लंच पैकेट बंटवा दिए गए। इस बात की जब विभाग में चर्चा फैली तो आनन-फानन शव वाहन मंगाकर एल-2 अस्पताल में खड़ा करा लिया गया।

इस संबंध में पूछे जाने पर कुछ जिम्मेदारों ने बताया कि शव वाहन पूरी तरह सैनिटाइज था। कई बार तो उसी वाहन में बैठकर वह लोग कलक्ट्रेट में बैठक करने जाते हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि शव वाहन से लंच पैकेट ले जाने के मामले में उन्होंने चीफ फार्मासिस्ट चक्र सिंह यादव को स्टोर से कायमगंज सीएचसी स्थानांतरित कर दिया गया है। एक अप्रैल से आदेश प्रभावी होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *