Election 2024 : नड्डा से मिलकर निकले चिराग पासवान ने सीट बंटवारे का किया खुलासा, पीएम मोदी को लेकर कही यह बात

[ad_1]

Bihar News : meeting jp nadda Chirag Paswan declared no issue in nda seat sharing in bihar for election 2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत करते सांसद चिराग पासवान।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भाजपा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बात बन गई है। लोकसभा चुनाव में सीटों लेकर जारी मंथन के बीच सांसद चिराग पासवान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी का आभार प्रकट करता हूं, उन्होंने जिस प्रकार से गठबंधन के भीतर मेरा संरक्षण किया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को उचित मान-सम्मान देने का काम किया। मेरे नेता स्व. रामविलास पासवान को अपना दोस्त माना। उनके रहते हुए और उनके जाने के बाद भी जिस तरह से उनके मान-सम्मान को हमेशा ऊंचा करने का काम किया। ऐसे में लोजपा का हर कार्यकर्ता आज खास तौर पीएम मोदी का धन्यवाद करता है। क्योंकि उन्होंने एनडीए को आज नई मजबूती देने का काम किया। 

बिहार के 40 के 40 सीट एनडीए का गठबंधन जीतेगा

लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा हो जाने के बाद मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं। इन्होंने पार्टी के तमाम बातों का ध्यान रखा। लोकसभा चुनाव को लेकर आज जब सीटों का बंटवारा हो चुका है तो मैं अपनी पार्टी के हर एक कार्यकर्ता के तरफ से उनका धन्यवाद करता हूं। आने वाले कुछ दिनों में लोक जनशक्ति पार्टी इसी इरादे से चुनाव लड़ेगी। बिहार में 40 सीटें एनडीए गठबंधन जीतेगा और देश में 400 सीटों का लक्ष्य हासिल करेगा। चिराग पासवान ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो 400 सीटें जीतने का लक्ष्य काफी छोटा लगता है। जब आप गांव-गांव और घर-घर जाते हैं तब यह विश्वास आपको आता है। जनता आपको विश्वास दिलाएगी। इस बार 40 के 40 सीट एनडीए का गठबंधन जीतेगा। 

चिराग पासवान को मनचाहा मिलने की चर्चा

बताया जा रहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों टुकड़ों के बीच सीटों के बंटवारे में चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस को संतुष्ट कराने में भी भाजपा सफल रही है। चिराग पासवान भावनात्मक आधार पर अपने पिता की पारंपरिक सीट हाजीपुर से इस बार चुनाव लड़ना चाह रहे थे। सीटों की संख्या पर रार से ज्यादा इस बात पर चाचा-भतीजा में कई महीनों से झंझट चल रहा था। अबतक सामने आ रही जानकारी के अनुसार चिराग पासवान को हाजीपुर देकर संतुष्ट किया गया है, जबकि पशुपति कुमार पारस को सीटों की संख्या के मामले में। यह भी जानकारी आ रही है कि अगर अब चिराग पासवान हाजीपुर से उतरते हैं तो पशुपति कुमार पारस अपने गृह जिला खगड़िया की सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहां से लोजपा के सांसद अभी चौधरी महबूब अली कैसर हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *