HPU Shimla: एचपीयू प्रवेश परीक्षा के आधार पर 23 विभागों में भरेगा पीएचडी की 137 सीटें

[ad_1]

HPU will fill 137 PhD seats in 23 departments on the basis of entrance examination.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर 23 विभागों में पीएचडी की 137 सीटें भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय ने 30 मार्च तक सीटों के लिए आवश्यक पात्रता शर्तें पूरा करने वाले विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 14 मार्च से वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के लिए फार्म उपलब्ध करवाए जाएंगे। पहली बार एचपीयू प्रवेश परीक्षा के साथ 12 अंक की शोध अभिवृत्ति साक्षात्कार( रिसर्च एप्टीट्यूड) के यूजीसी नियमों को लागू कर रहा है। अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम की ओर से जारी प्रवेश सूचना आदेशों में साफ किया गया है कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए किसी भी पीजी कोर्स में 55 फीसदी प्राप्तांक और इसके समकक्ष बी-ग्रेड प्राप्त पात्र होंगे। आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए प्राप्तांक और ग्रेस में पांच फीसदी की की छूट विवि की ओर से लिए निर्णय के अनुरूप मिलेगी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *