Shimla News: सीएम सुक्खू बोले- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी जल्द ही तय किए जाएंगे

[ad_1]

CM sukhvinder Sukhu said - Congress candidates for Lok Sabha elections will be decided soon.

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही कांग्रेस के प्रत्याशी तय कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव आचार संहिता लगनी है। पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है। हिमाचल प्रदेश सरकार के 15 महीने के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओकओवर शिमला में जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और इस परीक्षा का परिणाम घोषित करने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के कल्याण और उनके हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जेओए आईटी परीक्षा का परिणाम घोषित करने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने विभिन्न कानूनी पहलुओं का अध्ययन किया और विधि विशेषज्ञों का परामर्श भी लिया। सरकार ने इसके लिए एक कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया और उसकी संस्तुति के आधार पर मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ सरकार दृढ़ता से निर्णय लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक संजय रतन, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, पार्षद आरआर वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *