Patna News: सचिवालय थाने के पीछे एमएलसी आवास में मर्डर; हाथ-पैर बांधकर टंगा मिला निर्माणाधीन क्वार्टर में युवक

[ad_1]

Bihar News : Bihar Police Investigation after young man dead body found in MLC quarter under construction

क्राइम न्यूज
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


पटना में अटल पथ से सटे आर. ब्लॉक क्षेत्र में राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों के बने सरकारी आवास से सटे कई क्वार्टर का निर्माण चल रहा है। ऐसे ही एक सरकारी क्वार्टर में एक युवक की हाथ-पैर बंधी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिस क्वार्टर में हत्या हुई है, वह सचिवालय थाने के पीछे की तरफ है और राजनीतिक दलों के लोगों का आना-जाना इस तरह हमेशा बना रहता है।

जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया 

आर ब्लॉक पर निर्माणधीन एमएलसी फ्लैट के 20 नंबर क्वाटर में शुक्रवार सुबह लाश मिलने की सूचना मिलते सचिवालय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची औश्र छानबीन में जुट गई है। सचिवालय डीएसपी ने जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक को हाथ-पैर बांधकर पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर हत्या कर लाश को लटका दिया है। हाईप्रोफाइल सिक्योरिटी जोन में निर्मम हत्या के बाद सियासी महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस निर्माणाधीन एमएलसी फ्लैट के ठेकेदार की तलाश कर रही है। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *