Himachal: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, शिमला सहित प्रदेश में नए दाम लागू

[ad_1]

Petrol and diesel become cheaper, new prices implemented in the state including Shimla

शिमला में पेट्रोल-डीजल के नए दाम।
– फोटो : संवाद

विस्तार


आम चुनाव की घोषणा से ऐन पहले सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रति लीटर दो रुपये कटौती की घोषणा की है। दरों में दो साल की स्थिरता के बाद यह राहत दी गई है। हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के नए दाम लागू हो गए हैं।

शिमला शहर के विकासनगर पेट्रोल पंप के प्रबंधक संजू डढवाल ने बताया कि नए रेट 15 मार्च की सुबह 6:00 बजे से लागू हो गए हैं।  अब पेट्रोल 94.99  व डीजल 87.08 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। पहले पेट्रोल 96.95 और डीजल 88. 92 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा था।  

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर दाम कटौती की जानकारी दी। पुरी ने दावा किया, इस कटौती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर साबित किया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित व सुविधा ही उनका लक्ष्य है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *