Railway Update: पंजाब से पूर्वांचल को दो स्पेशल ट्रेनें, 22 को बठिंडा-बनारस व अंबाला से कटिहार को होंगी रवाना

[ad_1]

Two Holi special trains from Punjab to Purvanchal, Katihar from Bathinda-Banaras and Ambala on 22nd

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन
– फोटो : Social Media

विस्तार


होली के मौके पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये दोनों ट्रेनें पंजाब से पूर्वांचल के लिए चलेंगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि बठिंडा-बनारस-बठिंडा स्पेशल एक्सप्रेस व अंबाला-कटिहार-अंबाला स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 22 मार्च को होगा। 

(04530-29) बठिंडा-बनारस-बठिंडा स्पेशल एक्सप्रेस 22 मार्च को रात 8:50 बजे बठिंडा से चलेगी। रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, रजपुरा, अंबाला कैंट, यमुना नगर जगाधरी, सहारनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 5:40 बजे मुरादाबाद व 7:15 बजे बरेली पहुंचेगी।

वहां से लखनऊ, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ होते हुए शाम 5:30 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में वहां से रात 8:40 बजे चलकर सुबह 5:36 बजे बरेली, आठ बजे मुरादाबाद में रुकेगी। शाम पांच बजे बठिंडा पहुंच जाएगी। दूसरी ट्रेन (04536-35) अंबाला-कटिहार-अंबाला स्पेशल एक्सप्रेस 22 मार्च को अंबाला कैंट से रात 12:45 बजे चलेगी।

यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर होते हुए सुबह 5:40 बजे मुरादाबाद व 7:15 बजे बरेली में रुकेगी। लखनऊ, सुल्तानपुर, बनारस होते हुए 23 मार्च को सुबह पांच बजे कटिहार पहुंच जाएगी। वापसी में वहां से सुबह सात बजे चलेगी।

अगले दिन सुबह 4:28 बजे बरेली 6:15 बजे मुरादाबाद में रुककर सुबह 11:15 बजे अंबाला कैंट पहुंच जाएगी। ये दोनों ट्रेनें आरक्षित होंगी, इनमें जनरल टिकट लेकर सफर नहीं किया जा सकेगा।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *