[ad_1]

बेटी ने पिता के खिलाफ कराया मुकदमा
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी युवती ने अपने ही पिता पर नहाते समय अपनी व अपनी मां का अश्लील वीडियो बनाने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया है।
युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि पिता को शराब, जुए और सट्टे की लत लगी हुई है। वह घर में सभी को परेशान करता है। आरोप है कि पिता ने बाथरूम में कैमरा लगाकर उसकी व उसकी मां की नहाते समय वीडियो बनाता है। आरोपी पिता ने एक रात नींद की गोली खिलाकर पीड़िता के भाई और मां को सुला दिया और उसके साथ छेड़खानी की। उसने इस संबंध में पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की थी। पीड़िता ने पुलिस से अपने पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
[ad_2]
Source link