[ad_1]

दुष्कर्म
– फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के देहली गेट इलाके की युवती संग शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मथुरा के युवक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती के अनुसार डेढ़ वर्ष पहले उसकी मुलाकात बाजना मथुरा के सौरभ से हुई। परिवार पहले से परिचित हैं। इसलिए दोनों में प्रेम संबंध हो गए और सौरभ ने शादी का वादा किया और परिवार ने भी सहमति दे दी। इस बीच युवक ने बातों में लगाकर युवती से संबंध बनाए और गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी वह शादी के वादे करता रहा। दूसरी बार गर्भवती होने पर घर में छिपाकर रखा और फिर उज्जैन ले जाकर जनवरी में वहां भी दुष्कर्म किया। अब शादी से इनकार कर रहा है। मामले में सौरभ सहित उसके छह परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
[ad_2]
Source link