Traffic Advisory: दिल्ली में रविवार को ‘रन फॉर गुड हैपनिंग’ मैराथन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

[ad_1]

Delhi Traffic police issues advisory for Run for Good Happening marathon at JLN Stadium

Delhi Traffic
– फोटो : For Reference Only

विस्तार


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने वाले मैराथन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को JLN स्टेडियम में ‘रन फॉर गुड हैपनिंग’ मैराथन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से लगभग 2,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि रविवार सुबह 6 बजे से 8:30 बजे तक भीष्म पितामह मार्ग, कोटला रेड लाइट, लोधी रोड, जोर बाग रोड, दयाल सिंह/सीजीओ रोड आदि पर यातायात व्यवस्था को जरूरत के मुताबिक कंट्रोल या डायवर्ट किया जाएगा।

यात्रियों से आग्रह किया जाता है कि वे सार्वजनिक परिवहन, खासकर मेट्रो सेवाओं का उपयोग करें। आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे जाने वालों को अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए।

एडवाइजरी में कहा गया है कि, “यात्रियों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *