Azam Khan News: पांच माह के भीतर दो मामलों में आजम खां को हुई सजा, दोषी करार सुनते ही उड़ गई थी चेहरे की रंगत

[ad_1]

Rampur: Azam Khan was sentenced in two cases within five months, his face paled after hearing guilty verdict

दोषी करार दिए जाने के बाद आजम खां और सीओ आले हसन
– फोटो : संवाद

विस्तार


सपा नेता आजम खां की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। वह लगातार कानूनी दलदल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। पांच माह के भीतर कोर्ट ने सपा नेता आजम खां को दूसरी दफा दोषी माना है,जबकि पूर्व चेयरमैन अजहर अहमद खां और रिटायर्ड सीओ आले हसन को पहली दफा दोषी माना है। कोर्ट अब 18 मार्च को सजा सुनाएगी। सपा नेता आजम खां  पर रामपुर समेत अन्य जिलों में  करीब सौ मामले दर्ज हैं। अपने बेटे अब्दुल्ला आजम खां के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में कोर्ट ने 18 अक्तूबर को सात साल की कैद व पचास हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई थी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *