Bihar News: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

[ad_1]

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 15 फीट गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पारु थाना क्षेत्र के चोचाही सरैंया निवासी प्रमेश उर्फ लालू (36) व मोनू कुमार (35) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम में SKMCH में भेज दिया गया।

The speeding bike went out of control and fell into the pit

सड़क दुर्घटना में दो की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सरैंया तुर्की पथ में शिवपुर घोघराहां पुल पर ट्रेन को पकड़ने के लिए शहर की ओर आ रही बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसपर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक की गति काफी अधिक होने के कारण ये हादसा सामने आया है।

गांव में पसरा मातम

जानकारी के अनुसार मोनू और लालू दोनों दोस्त थे। वहीं मोनू को शनिवार की रात को ट्रेन से कहीं बाहर जाना था। इसी सिलसिले से दोनों शहर की ओर आ रहे थे, इसी दौरान शिवपुर पुल पर बाइक तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, जिससे दोनों का सिर फट गया और घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो लोगों की मौत के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। मामले में सरैया थाना के एसएचओ जयप्रकाश कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों को मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *