Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने तय किए नियम, आज से ढाई महीने तक कैश ले जा रहे तो रिकॉर्ड भी रखें साथ

[ad_1]

Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024 If you are carrying cash for two and a half months  keep records with you

रुपये
– फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार


उत्तराखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। अब से ढाई माह तक अगर कहीं किसी काम से कैश ले जा रहे हैं तो इसका पूरा रिकॉर्ड साथ रखना होगा। कहां से कैश आया और किस काम के लिए जा रहे हैं यह सब जांच टीमों को बताना होगा। नहीं बताया कि कैश सीज कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने इसी तरह से प्रत्याशी, स्टार प्रचारक से लेकर बैंकों तक के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

चुनाव में धन प्रयोग को रोकने के लिए चुनाव आयोग हर चुनाव में कैश लाने लेजाने के लिए दिशा निर्देश जारी करता है। इसी तरह इस बार भी कुछ नए पुराने नियम कायदों और सीमाओं के साथ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पार्टियों के स्टार प्रचारक और पार्टी पदाधिकारी अपने साथ एक लाख रुपये तक रख सकते हैं। प्रत्याशी भी इसी तरह अपने साथ कैश ले जा सकता है लेकिन उससे पूछताछ की जा सकती है। पूछताछ में यदि समूचित कागजात मिले तो छोड़ दिया जाएगा नहीं तो कैश को जब्त कर लिया जाएगा। 10 लाख रुपये तक के कैश पर इनकम टैक्स पूछताछ करेगा। केवल वाजिब दस्तावेज दिखाने पर ही छोड़ा जाएगा।

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में आचार संहिता लागू…रहेंगे ये प्रतिबंध, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *