[ad_1]

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का उत्सव होने जा रहा है। जिसमें फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश को अपना परिवार मानने वाले प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पिछला एक दशक सुशासन, सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है।
ये भी पढ़ें – लखनऊ पूर्व समेत यूपी की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी, सरकारी संपत्तियों से हटने लगे पोस्टर-बैनर
ये भी पढ़ें – चुनाव की घोषणा के साथ ही पुख्ता कानून-व्यवस्था में जुटी पुलिस, बूथों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
इस अवधि में हर वर्ग के कल्याण के लिए काम हुआ है। सरकार की प्रत्येक नीति में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की सोच स्पष्ट दिखाई दी है। योजनाओं और नीतियों का लाभ प्रत्येक वर्ग को बिना भेदभाव के मिला है।
[ad_2]
Source link