निरहुआ का अखिलेश पर निशाना: महिलाओं की गारंटी है, फिर मोदी सरकार बनेगी…, गीत के साथ ‘यादवों’ पर कही बड़ी बात

[ad_1]

Dinesh Lal Yadav Nirahua targeted Akhilesh Yadav while singing song in Azamgarh

Dinesh Lal Yadav
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


‘देखो तीसरी बार बनेगी, अबकी 400 पार करेगी, महिलाओं की गारंटी है फिर मोदी की सरकार बनेगी, युवाओं की गारंटी है फिर मोदी सरकार बनेगी।’ पिछली बार की तरह इस बार भी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गीत तैयार किया है। जिसे एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने गुनगुनाया। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारने पर कटघरे में खड़ा किया। 

उन्होंने कहा कि विजय लाल यादव बहुत बड़ा नाम है, वह हमारे गुरु हैं। समाजवादी पार्टी को कोई यादव नहीं मिल रहा था उनको लगता है कि पूर्वांचल में किसी यादव को लड़ाना था तो विजय लाल यादव को ही लड़ाते। विजय लाल यादव हमारे बड़े भाई हैं वह हमारे गुरु हैं। उन्होंने ही कहा है कि यह धर्मयुद्ध है युद्ध में अगर द्रोणाचार्य भी सामने आएं तो लड़ना है, कृपाचार्य या सामने से भीष्म पितामह आएं तो भी लड़ना है। यह हमने अपने गुरु विजय लाल यादव से ही सीखा है कि धर्मयुद्ध में हमें पीछे नहीं हटना है। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *