जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में आग लगने से 5 मकान क्षतिग्रस्त, झुलसे बच्चे को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया

[ad_1]

श्रीनगर

श्रीनगर
– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बेमिना इलाके में वीरवार को आग लगने की घटना में कम से कम पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक नाबालिग लड़का आग में झुलस गया। लड़के की पहचान मोहम्मद आसिफ अहंगर के रूप में हुई है।

उसे इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) ले जाया गया।  पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इस बीच एक अधिकारी ने लोगों को सलाह दी है कि सर्दियों के दौरान ठंड से बचने के लिए इलेक्ट्रिक उपकरणों का इस्तेमाल ध्यान से करें, क्योंकि आग लगने की ज्यादातर घटनाएं इन्हीं से होती हैं।  

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *