झारखंड में अवैध शराब के अड्डे पर रेड करने गयी पुलिस पर हमला, एएसआई घायल, एक अरेस्ट

[ad_1]

बरहरवा(साहिबगंज), विकास जायसवाल-लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर साहिबगंज एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह व कविंद्र मिश्रा ने बरहरवा थाना क्षेत्र के फुटानी मोड़ स्थित राजा हेंब्रम के घर पर छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर महिलाएं एवं अन्य लोगों ने हमला कर दिया. इसमें एएसआई कविंद्र मिश्रा घायल हो गए. इसमें अन्य पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं. इधर, हमला करनेवाली महिलाएं भी घायल हैं. वे थाना प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगा रही हैं. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आरोपी मिस्त्री सोरेन को जेल भेजने के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

महिलाओं ने कर दिया पुलिस टीम पर हमला
साहिबगंज एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह राजा हेंब्रम के घर छापेमारी करने पहुंचे, तो वहां पर से 17 बोतल बियर एवं 15 बोतल बंगाल लेवल का विदेशी शराब को जब्त की. पुलिस वहां से मिस्त्री सोरेन को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तभी महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इसमें एएसआई कविंद्र मिश्रा घायल हो गए एवं अन्य पुलिस कर्मियों को हल्की चोट लगी है. पुलिस ने इस दौरान आरोपी मिस्त्री सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

झड़प में महिलाएं भी घायल
इस संबंध में पुलिस ने बरहरवा थाना कांड संख्या 37/24 के तहत राजा हेंब्रम, एवं उसकी पत्नी तथा मिस्त्री सोरेन सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की है. पुलिस मिस्त्री सोरेन को जेल भेजने के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इधर, छापेमारी करने गयी पुलिस से हुई झड़प में कुछ महिलाएं भी घायल हैं. महिलाएं भी थाना प्रभारी के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगा रही हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *