Shimla: टायर माइलेज में एचआरटीसी पर्वतीय राज्यों में अव्वल, दिल्ली में मिला सम्मान

[ad_1]

HRTC tops among hilly states in tire mileage, gets honor in Delhi

हिमाचल पथ परिवहन निगम
– फोटो : अमर उजाला

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को टायर माइलेज के लिए पर्वतीय राज्यों में पहला स्थान हासिल हुआ है। राज्य सड़क परिवहन उपक्रम संघ की ओर से नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर, महाप्रबंधक तकनीकी संदीप दीवान और उपमंडलीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने सम्मान प्राप्त किया। इसके अलावा वाहन उपयोगिता और कर्मचारी अनुपात में एचआरटीसी दूसरे स्थान पर रहा है। पहला स्थान उत्तराखंड परिवहन निगम ने प्राप्त किया।

पर्वतीय राज्यों हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, नार्थ ईस्ट और असम के बीच यह स्पर्धा थी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने एचआरटीसी के अधिकारियों को सम्मानित किया और नए प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में सर्वसम्मित से एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर को राज्य सड़क परिवहन उपक्रम संघ की परिसंपत्ति प्रबंधन के लिए गठित स्थायी समिति का अध्यक्ष चुना गया। रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि अगले साल एचआरटीसी का प्रदर्शन और भी बेहतर होगा, क्योंकि निगम ने सूचना प्रौद्योगिकी और किराये के डिजिटल भुगतान की सुविधा देने में नए प्रयास किए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *