[ad_1]

Accident demo
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर क्षेत्र में अलीगंज रोड पर रविवार को रोडवेज बस ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह दावत खाकर वापस अपने गांव जा रहा था। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नरहरा निवासी प्रताप सिंह (55) रविवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शीतलपुर में दावत खाने गए थे। दावत खाने के बाद देर शाम वापस जाते समय मंडी समिति के सामने रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रताप सडक पर गिर गया और कुछ दूर तक घिसटता हुआ चला गया।
उधर, हादसे के बाद अनियंत्रित होकर रोडवेज बस सडक किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस व मौके पर मौज़ूद लोगों ने प्रताप सिंह को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
[ad_2]
Source link