Mahoba: असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, बने व अधबने तमंचे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

Mahoba: Arms factory busted, made and half made pistols recovered, two accused arrested

असलहा बनाने के आरोपी गुलबदन व पप्पू कुशवाहा गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के बरातपहाड़ी गांव में लंबे समय से संचालित असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने असलहा फैक्टरी के संचालन की सूचना पर बरातपहाड़ी गांव में छापा मारा। जहां गांव का ही गुलबदन राजपूत व पप्पू कुशवाहा अवैध शस्त्रों का निर्माण करते मिले। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पांच देसी तमंचा 315 बोर, दो देसी तमंचा 12 बोर, चार अधबने तमंचे, तीन कारतूस, एक अधबनी बंदूक और भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लोकसभा चुनाव नजदीक आने के चलते तमंचों की काफी मांग है। जिससे वह दिन-रात सुनसान स्थान पर बनी झोपड़ी में चोरी-छिपे शस्त्रों का निर्माण कर रहे थे। शस्त्रों का निर्माण उनके चुनाव के दौरान अच्छे दामों में बेचकर मोटी रकम कमाने का इरादा था। एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पप्पू कुशवाहा के खिलाफ तीन व गुलबदन राजपूत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी अवैध शस्त्र निर्माण में पहले भी जेल जा चुके हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *