बिहार: एनडीए ने लोकसभा की सीटें बांटी नहीं, बदलीं भी; जानें किस दल के चुनाव चिह्न पर कहां उतरेंगे उम्मीदवार

[ad_1]

Bihar News : Lok Sabha 2024 Election 2024, which seat to whom in bihar nda seat distribution jdu bjp news

सीएम नीतीश, पीएम मोदी की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच सीटों के बंटवारे का एलान हो चुका है। पिछले चुनाव (2019) की तरह भारतीय जनता पार्टी इस बार भी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जनता दल यूनाईटेड 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इनमें से 16 सीटों पर जदयू को जीत मिली थी। इस बार 16 सीटें जदयू को मिल गईं। चिराग पासवान की पार्टी को पांच सीटें मिल गईं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी को एक-एक सीट मिली।। पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को एक भी सीटें नहीं मिली। एनडीए के पार्टियों के बीच कुछ लोकसभा सीटों पर अदला-बदली हुई। जैसे शिवहर सीट पिछले चुनाव में भाजपा के पास थी यह अब तक जदयू के पास चली गईं। गया सीट जदयू के पास थी, लेकिन जीतन राम मांझी की मांग को देखते हुए अब यह सीट हम के पास चली गई। इसी तरह कुछ और सीटों पर बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैंं…

शिवहर लोकसभा

  • भाजपा के पास थी अब यह सीट जदयू के खाते में चली गई है। वहीं यहां से भाजपा की सांसद रमा देवी ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। अब चर्चा है कि लवली आनंद इस सीट से चुनाव लड़ेंगी। 

गया लोकसभा

  • यह सीट जदयू के पास थी। 2019 के चुनाव में जदयू के टिकट पर विजय कुमार मांझी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को हराया था। अब यह सीट जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को दे दी गई। जदयू ने इस सीट को छोड़ दिया। 

काराकाट लोकसभा

  • यह सीट जदयू के पास थी। 2019 के चुनाव में जदयू के टिकट पर महाबली सिंह ने जीत दर्ज की थी। अब यह सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दे दी गई है। 

नवादा लोकसभा

  •  इस सीट से फिलहाल पशुपति कुमार पार्टी की पार्टी के सांसद हैं। (तत्कालीन लोजपा) के टिकट पर चंदन सिंह ने लोकसभा चुनाव 2019 में जीत दर्ज की थी। इस बार पशुपति पारस को एनडीए में एक भी सीट नहीं दी गई। भाजपा ने इस सीट को अपने पास रखा है। 

हाजीपुर लोकसभा

  •  इस सीट से फिलहाल पशुपति कुमार पार्टी की पार्टी के सांसद हैं।  (तत्कालीन लोजपा) के टिकट पर पारस ने लोकसभा चुनाव 2019 में जीत दर्ज की थी। अब यह सीट उनके भतीजे चिराग पासवान को दे दी गई है। 

समस्तीपुर लोकसभा

  •  इस सीट से फिलहाल पशुपति कुमार पार्टी की पार्टी के सांसद हैं।  (तत्कालीन लोजपा) के टिकट पर प्रिंस राज ने लोकसभा चुनाव 2019 में जीत दर्ज की थी। अब यह सीट उनके भतीजे चिराग पासवान को दे दी गई है। 

खगड़िया लोकसभा

  •  इस सीट से फिलहाल पशुपति कुमार पार्टी की पार्टी के सांसद हैं। (तत्कालीन लोजपा) के टिकट पर चौधरी महबूब अली कैसर ने लोकसभा चुनाव 2019 में जीत दर्ज की थी। अब यह सीट उनके भतीजे चिराग पासवान को दे दी गई है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *