[ad_1]

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम का कहना है कि पूरे चुनाव के दौरान निजी कार्यक्रम जैसे जन्मदिन, विवाह-समारोह, त्योहारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अगर किसी त्योहार, होली मिलन, इफ्तार पार्टी आदि का राजनीतिक मंच के तौर पर प्रयोग किया गया तो वह चुनाव खर्च में जुड़ जाएगा, जिसकी निगरानी चुनाव आयोग की टीम करेगी। चुनाव तैयारी, आचार संहिता संबंधी सवालों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता आफताब अजमत से खास बातचीत की।
सवाल : लोकसभा चुनाव में इस बार राज्य से कितने मतदाता, मतदेय स्थल हैं। क्या खास तैयारी की गई है।
जवाब : अब तक पंजीकरण के हिसाब से प्रदेश में 83 लाख 21 हजार 207 मतदाता हैं, जबकि 93 हजार 357 सर्विस मतदाता हैं। 11,729 मतदेय स्थल हैं। हमारे पास 30 मतदेय स्थल ही ऐसे हैं, जहां पोलिंग पार्टियों को तीन दिन पहले भेजना होगा। मतदानकर्मियों को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक एयर एंबुलेंस तैनात रहेगी। मतदान के दौरान बर्फबारी या कहीं बारिश की वजह से सड़क बंद होने जैसी स्थिति से निपटने को भी पूरी तैयारी की गई है। वैसे चुनाव 19 अप्रैल को हैं, जिस दौरान मौसम ठीक रहता है।
[ad_2]
Source link