Lok Sabha Elections: बसपा ने इस सीट पर सबको चौंकाया, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. डीआर वर्मा को बनाया प्रत्याशी

[ad_1]

BSP declared Dr. DR Verma as candidate from Shahjahanpur Loksabha seat

बसपा प्रत्याशी डॉ. डीआर वर्मा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर में लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने मंगलवार को प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सबको चौंका दिया। बसपा ने पुराने नामों को दरकिनार कर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. डीआर वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। शहर के एक मैरिज लॉन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के मंडल को-आर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर ने उनके नाम की घोषणा की।

इसके बाद डॉ. डीआर वर्मा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर सागर ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से चुनाव लड़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर वर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। शैक्षिक कार्य करने के साथ-साथ वह समाज सेवा में भी शामिल है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राधेश्याम भारती, आरएल कनौजिया आदि उपस्थित रहे। 

बसपा प्रत्याशी का परिचय

नाम : डॉ.डीआर वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य, आदर्श इंटर कॉलेज, निगोही शाहजहांपुर।

पता : मोहल्ला लोधीपुर, रोजा।

शिक्षा : एमए इंग्लिश, हिंदी समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, बीएड, एलएलबी, पीएचडी।

बसपा से पहले शाहजहांपुर सीट से भाजपा और सपा भी प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद अरुण सागर पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं, सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर राजेश कश्यप को प्रत्याशी घोषित किया है। राजेश नोएडा के रहने वाले हैं। वह वर्ष 2022 में फरीदपुर से विधानसभा का टिकट मांग रहे थे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *