आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: झपकी आने से एमबीसीबी से टकराई बाइक, युवक की मौत… साथी की हालत नाजुक

[ad_1]

young man died while condition of his companion critical in accident on Agra-Lucknow Expressway in Firozabad

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ।
– फोटो : Firozabad

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की जान चली गई। जबकि साथी की हालत नाजुक है। वह दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। रास्ते में झपकी आने से हादसा हो गया। परिजन को सूचना दी गई है। 

हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 50 के पास हुआ। नॉर्थ दिल्ली के संत नगर बुराड़ी निवासी रोहित शर्मा अपने साथी के साथ बाइक से लखनऊ की ओर जा रहा था। सुबह किमी संख्या 50 के पास बाइक चला रहे रोहित को झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और एमबीसीबी से टकरा गई। 

घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक घिसटकते हुए लगभग 200 मीटर आगे जाकर रुकी। सूचना पर पुलिस एवं यूपीडा टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को ट्रॉमा सेंटर, फिरोजाबाद भेजा। यहां रोहित ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। घायल साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। खबर लिखने तक उसे होश नहीं आ सका था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *