जम्मू कश्मीर: विधानसभा चुनाव को लेकर फिर बरसे उमर, कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव के लागू होने पर कैसे होंगे सुरक्षा

[ad_1]

omar Abdullah questions govt over non conduct of  assembly polls with lok sabha election

उमर अब्दुल्ला
– फोटो : संवाद

विस्तार


नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को एक बार फिर जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव न कराए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उमर ने कहा कि सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव की बात कर रही है, लेकिन सुरक्षा का हवाला देते हुए प्रदेश में विधानसभा चुनाव नहीं कराए गए। ऐसे में जब पूरे देश में एक साथ चुनाव होंगे तो सुरक्षा के इंतजाम कैसे किए जाएंगे।  

अब्दुल्ला ने कहा, ‘इस बार यूपी और बिहार जैसे बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव नहीं हो रहे हैं, और चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर में एक साथ चुनाव नहीं करा सकते है, तो जब आप एक राष्ट्र, एक चुनाव होंगे, तो फिर सुरक्षाबल कहां से लाए जाएंगे?’

उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त के पास जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का अवसर था, लेकिन केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन चुनाव नहीं कराना चाहता था क्योंकि वे सत्ता नहीं छोड़ना चाहते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाते हुए सरकार से इस साल 30 सितंबर तक जेके में विधानसभा चुनाव कराने को कहा है।

यह पूछे जाने पर कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कब करेगी, नेकां नेता ने कहा कि उन्हें कोई जल्दी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अभी केवल तीन उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने (अपने उम्मीदवारों) की घोषणा नहीं की है… हम किसी जल्दबाजी में नहीं हैं।’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *