Bihar News : अपराधी एसबीआई बैंक के सीएसपी केन्द्र से डेढ़ लाख रुपए लूटे, लैपटॉप और मोबाइल फोन भी ले गये

[ad_1]

Bihar News : Criminals robbed Rs 1.5 lakh from CSP center of SBI Bank in Bhojpur.Bihar Police.

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


भोजपुर में दिनदहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियों ने हथियार के बल पर एसबीआई बैंक के सीएसपी केन्द्र में लूटपाट की। घटना धोबहा थाना क्षेत्र के सारसिवान बाजार स्थित एसबीआई बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधी अचानक वहां पहुंचे और हथियार दिखाकर सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपए नगद, लैपटॉप और मोबाइल फोन सहित कई अन्य सामान लूट लिये। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पहले रुपया निकालने के बहाने से आकर किया रेकी 

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि धोबहा थाना क्षेत्र के सारसिवान बाजार स्थित एसबीआई बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र पर अपराधियों ने SBI ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक से डेढ़ लाख रुपए हथियार के बल पर लूट लिये। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सोनू कुमार यादव ने बताया कि एक व्यक्ति आया और बोला कि पंजाब नॅशनल बैंक का अकाउंट है, दस हजार निकल जाएगा? फिर उसने कहा कि ज्यादा नहीं निकलेगा? उसके इस सवाल पर सोनू कुमार यादव ने ना में जवाब दिया। फिर वह वहां से चला गया।

वापस लौटे हथियार लेकर 

सोनू कुमार ने कहा कि कुछ देर के बाद वह शख्स तीन की संख्या में आया। अब उसके पास हथियार भी था। वहां पहुँचते ही तीनों लूटपाट करने लगे। हथियार के बल पर तीनों ने डेढ़ लाख रुपया, मोबाइल और लैपटॉप के साथ बैग भी  लेकर भाग गये।

अपराधियों ने मास्क लगा रखा था

संचालक ने बताया कि अपराधी मेरी बाइक का पीछा करते हुए आए थे। इसके बाद शटर को गिराकर पैसे लेकर फरार हो गये। सोनू कुमार ने बताया कि सभी अपराधी मास्क लगाए हुए थे। 2020 से इस गांव में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं।सोनू कुमार ने बताया कि वह उन सभी अपराधियों को देखने पर पहचान लेंगे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *