[ad_1]

अवैध निर्माण हटाने पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू शहर के बेलीचराना में एक इमारत का काम रुकवाने पर पर पथराव हो गया। पुलिस ने मामला शांत कराया। एयरपोर्ट अथारिटी, प्रशासन और कंटोनमेंट बोर्ड की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के साथ बहुमंजिला इमारत बन रही थी। इसका धरातल का काम होने के बाद पहली मंजिल पर लेंटर डाला गया था। यहां पर नियमों के अनुसार इमारत नहीं बन सकती है। इस पर कार्रवाई करने के लिए मंगलवार को टीम पहुंची और लेंटर की शेटरिंग हटवा दी।
इस पर बवाल हो गया। विरोध होने पर पुलिस पहुंची। इस दौरान कार्रवाई रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान पत्थर भी मारे। टीम ने शेटरिंग हटा दी है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले लेंटर डाला गया था। हालांकि इसको लेकर मामला दर्ज नहीं हुआ है। ब्यूरो
60 कनाल भूमि अतिक्रमणमुक्त
तहसील जम्मू के अंतर्गत गांव परगालता में जेडीए ने 60 कनाल जमीन से अतिक्रमण हटाया है। इस दौरान कुल 32 अवैध ढांचों को को ध्वस्त किया गया है। कार्रवाई सुबह नौ बजे शुरू हुई, देर शाम तक जारी रही। जेडीए के अनुसार सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। पहले नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन निर्माण नहीं रुका। इसके बाद मंगलवार को कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान लोगों ने विरोध जताना चाहा, लेकिन बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल के सामने उनकी नहीं चली। उधर, अतिक्रमण हटाने के साथ उक्त जमीन पर जेडीए ने अपने साइन बोर्ड भी स्थापित किए। जेडीए के अनुसार जमीन सरकारी है। ऐसे में कार्रवाई कर उक्त जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सुशील कुमार, नायब तहसीलदार कस्तूरी लाल, पटवारी आसिब और अन्य मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link